Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

छोड़ना चाहते हैं तंबाकू, WHO ने जारी की नई गाइडलाइन

संयुक्त राष्ट्र (UN) के 'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' ने (WHO) ने मंगलवार को तम्बाकू की लत छोड़ने की इच्छा रखने वालों के लिए पहली बार गाइडलाइन  जारी किए हैं. जिसमें कई तरह की पहल को लेकर बात कही गई है. इस पूरे मिशन को मैसेज और डिजिटल हस्तक्षेप के जरिए एक-दूसरे को जागरूक करने की बात रखी गई है.

WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा, यह दिशा-निर्देश इन खतरनाक उत्पादों के खिलाफ हमारी वैश्विक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा, दुनिया के ज्यादातर देश ऐसे हैं जिनके नौजवानों में धूम्रपान की लत एक खतरनाक रूप ले चुकी है.

यह ऐसा मिशन है जो लोगों को तंबाकू छोड़ने में मदद करेगा. दरअसल, यह इसलिए किया जा रहा है क्योंकि खराब लाइफस्टाइल, नौजवानों के बीच धूम्रपान की लत के कारण उससे संबंधित बीमारियों का बोझ पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है.  इसलिए इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है.