Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

Veer Bal Diwas 2024: क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस? जानिए सब कुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (26 दिसंबर) को वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा और पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी सुपोषित पंचायत अभियान की शुरुआत करेंगे। वीर बाल दिवस हर साल भव्य तरीके से मनाया जाता है। यहां हम बताएंगे कि यह दिन क्यों मनाया जाता है और सिख समुदाय और मुगलों से इसका क्या नाता है?

क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस

गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों की शहादत की याद में 'वीर बाल दिवस' मनाया जाता है। और इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें उनके शांति, बलिदान और शहादत के संदेश पर जोर दिया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान की याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इन दोनों पर मुगल शासक वजीर खान ने इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया था, लेकिन दोनों नहीं माने थे तो उन्हें दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया था। इसके बाद से इन दोनों बहादुर बेटों की याद में यह त्योहार मनाया जा रहा है

2022 में शुरू हुई नई परंपरा

26 दिसंबर 1705 को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत हुई थी। साल 2022 से वीर बाल दिवस को अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।