Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Uttarakhand: पर्यावरण और जैव विविधता का अनूठा संगम है हल्द्वानी का फाइकस गार्डन, पर्यटकों के लिए खोला गया

उत्तराखंड वन विभाग ने हल्द्वानी के लालकुआं स्थित अपने अनुसंधान केंद्र में दस साल पहले फाइकस गार्डन विकसित करने का काम शुरू किया था। आज ये उद्यान अलग-अलग तरह की फाइकस प्रजातियों का घर है। वन विभाग के मुताबिक ये इस तरह का भारत का सबसे बड़ा उद्यान है। पांच हेक्टेयर में फैला ये फाइकस उद्यान शोधकर्ताओं, छात्रों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक प्रयोगशाला की तरह है।

फाइकस पौधे अंजीर या शहतूत परिवार से संबंधित हैं। इसमें पेड़ों, झाड़ियों और लताओं की लगभग 850 प्रजातियां शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर उष्णकटिबंधीय या उपोष्णकटिबंधीय हैं। फाइकस गार्डन अब पर्यटकों के लिए खुल चुका है। इसका मकसद इस प्रजाति के पारिस्थितिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।