Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

कौन थे ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी, जिनकी इजराइली हमले में मौत हो गई?

Iran: ईरान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी और देश की धार्मिक शासन व्यवस्था के एक प्रमुख स्तंभ, अली लारीजानी, एक इजराइली हवाई हमले में मारे गए। वे 67 साल के थे।ईरानी अधिकारियों ने मंगलवार को उनकी मौत की पुष्टि की।

यह माना जाता था कि पिछले महीने के आखिर में अमेरिकी और इजराइली हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के मारे जाने के बाद, असल में ईरान का शासन लारीजानी ही चला रहे थे। उन्हें ट्रंप प्रशासन के साथ परमाणु वार्ता की रणनीति पर खमेनेई को मार्गदर्शन देने के लिए नियुक्त किया गया था। युद्ध शुरू होने से ठीक दो हफ्ते पहले, लारीजानी मध्यस्थों के साथ बातचीत के लिए ओमान गए थे।

ईरान के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की तरह, लारीजानी भी अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के दायरे में थे और जनवरी में देश की 47 साल पुरानी धार्मिक शासन व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। ईरान ने पुष्टि की कि अली का बेटा, मोरतजा लारीजानी भी इस हमले में मारा गया।

एक राजनीतिक घराने में जन्मे अली लारीजानी के भाइयों में न्यायपालिका प्रमुख सादिक और राजनयिक मोहम्मद जवाद शामिल थे, जो खामेनेई के सलाहकार थे। उन्होंने 1990 के दशक में संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने सेंसरशिप को और सख्त किया। अली लारीजानी ने 2008 से 2020 तक संसद अध्यक्ष के रूप में और हाल ही में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

एक हफ्ता पहले, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर विनाशकारी हमले करने की धमकी दी थी, तो लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पलटवार करते हुए कहा था कि ईरान उनकी खोखली धमकियों से नहीं डरता और सावधान रहिएगा, कहीं आप खुद ही खत्म ना हो जाएं।

अली लारीजानी ने दर्शनशास्त्र पर छह किताबें लिखी हैं, जिनमें से तीन प्रमुख पुस्तकें पश्चिमी दार्शनिक इमैनुएल कांट के विचारों पर आधारित हैं।