Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

इजरायल हमले पर क्या बोले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

इजरायल पर हुए हमास द्वारा हमले की जहां सभी देश निंदा कर रहे हैं। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल पर हुए इस हमले का जिम्मेदार अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन को ठहराया है।  सोमवार को न्यू हैम्पशायर में एक भाषण में के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने व्हाइट हाउस के उत्तराधिकारी और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना की।

उन्होंने भाषण में अपने संबोधन कहा, "लोग हमारे देश में आ रहे हैं और हमें पता नहीं है कि वे कहां से आ रहे हैं। यह वही लोग हो सकते हैं जो कई मामलों में अभी-अभी इजरायल पर हमला किया हो। आप यह जानते हैं, है ना? आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि इस आदमी (जो बाइडन) के पास क्या है हमारे साथ इन्होंने  किया? ऐसा कभी नहीं हुआ होता। इजराइल पर हमला कभी नहीं हुआ होता।"

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, "कल जो हुआ वह अविश्वसनीय था। उन्होंने आगे कहा छोटे- छोटे बच्चों को मार डाला... जब मैं आपका राष्ट्रपति था, हमारे पास ताकत के माध्यम से शांति थी और अब हमारे पास कमजोरी, संघर्ष और अराजकता है। इजरायल में हम जो अत्याचार देख रहे हैं, अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ऐसा कभी नहीं होता।"