Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

राजनाथ सिंह ने जापानी समकक्ष जनरल नकातानी से की वार्ता, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपने जापानी समकक्ष जनरल नकातानी के साथ वार्ता की। ये बैठक पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में हुई। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत और जापान मौजूदा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा हालत पर बात करने के साथ ही रक्षा सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पैदा हुए हालात पर भी बात होगी जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारत और जापान के रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर भी बातचीत की उम्मीद है।

भारत और जापान के रक्षा मंत्रियों के बीच छह महीने के भीतर यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले नवंबर में लाओस में आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन) रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी।