Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

यूक्रेन ने क्रीमिया पर किया अटैक, एक बड़ा लैंडिंग जहाज हुआ क्षतिग्रस्त

रूस और यूक्रेन का युद्ध अभी भी जारी है। दोनों ही देश लगातार एकदूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। इस युद्ध के बीच यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर हमला किया है। इस हमले में रूस के एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस हमले कि जानकारी देते हुए रूस के रक्षा मंत्रालय और अधिकारियों ने कहा कि क्रीमिया के बंदरगाह शहर फियोदोसिया पर रात भर यूक्रेन की तरफ से हमला किया गया। उन्होंने आगे बताया कि यूक्रेनी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं। मॉस्को ने मंगलवार को कहा कि नोवोचेर्कस्क नामक एक बड़ा लैंडिंग जहाज क्षतिग्रस्त हो गया।

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि यूक्रेन ने फियोदोसिया पर हमला करने के लिए विमान द्वारा लॉन्च की गई गाइडेड मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। रूस द्वारा स्थापित क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर कहा कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए।