Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड भारत आएंगी

अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड हिंद-प्रशांत क्षेत्र की यात्रा के तहत भारत आएंगी। तुलसी गबार्ड का भारत दौरा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति और स्वतंत्रता के उद्देश्यों के मद्देनजर दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध बनाने और संचार के खुले रास्ते बनाने के मकसद से हो रहा है।

तुलसी गबार्ड ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के शांति, स्वतंत्रता और समृद्धि के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मजबूत संबंध, समझ और खुले संचार की लाइनें बनाना महत्वपूर्ण है।" वे इंडो-पैसिफिक देशों के दौरे पर निकली है। इस दौरान वे जापान, थाईलैंड और भारत का दौरा करेंगी। तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी में अमेरिका यात्रा के बाद हो रही है। पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड से मुलाकात की थी।

तुलसी गबार्ड ने अपने दौरे की शुरुआत प्रशांत महासागर में मौजूद अमेरिकी द्वीप हवाई की राजधानी होनोलुलू से की। यहां वे इंटेलिजेंस कम्युनिटी के लोगों, इंडो-पैसिफिक कमांड के लीडर्स और ट्रेनिंग ले रहे सैनिकों से मुलाकात करेंगी।