Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

कुवैत में अमेरिका का लड़ाकू विमान क्रैश, दो घायल

मिडिल ईस्ट में आज तीसरे दिन भी जबरदस्त जंग चल रही है। इजरायल और अमेरिका ईरान पर जबरदस्त बमबारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ईरान इजरायल समेत दूसरे देशों में भी मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस जंग के बीच एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुवैत में अमेरिका का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इसके क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि F-15 लड़ाकू विमान दुनिया के कुछ सबसे घातक और आधुनिक विमानों में से एक माना जाता है।

ईरान से जुड़े कई हैंडल्स ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिका का जो F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है उसे मार गिराया गया था। सामने आए वीडियो में विमान में हवा में ही आग लगते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, विमान हवा में ही काफी देर तक गोल-गोल घूमते हुए नीचे गिर जाता है। बताया जा रहा है कि विमान का पायलट सुरक्षित है। हालांकि, अब तक इस खबर की पुष्टि न तो अमेरिकी सेना ने की है और न ही कुवैती सेना ने। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

अमेरिका का ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमले लगातार जारी है। अमेरिकी सेना की तरफ से हमले के वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं जिनमें ईरान के मिलिट्री ठिकाने को मिसाइल और बम से उड़ाते हुए देखा जा सकता है। अमेरिका और इज़राइल ने पिछले दो दिनों में ईरान के अंदर 2,000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमले किए हैं। इन हमलों में खामेनेई के कंपाउंड के अलावा मिसाइल स्टोर, एयर डिफेंस सिस्टम, नेवी प्रॉपर्टीज और अहम सैन्य बुनियादी ढांचों को टारगेट किया गया है और ये हमले अभी रुके नहीं हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले अब भी जारी हैं और ये कब थमेगा ये कहना मुश्किल है। 

एक तरफ जहां ईरान ने यरुशलम, तेल अवीव और किरयात ओनो में हमले किए तो इजरायल ने भी तेहरान में कल रात जबरदस्त बमबारी की। तेहरान में ईरान के स्टेट टीवी के दफ्तर पर भी हमले हुए। वहीं, ईरान ने भी इजरायल के बाहर अमेरिकी बेस को निशाना बनाया। ईरान ने बहरीन और इराक में अमेरिकी बेस पर हमले किए जिसमें काफी नुकसान की खबर है।