Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

US-Iran तनाव बढ़ा, अमेरिका ने दुनियाभर में नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच जंग का दायरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने भी पलटवार की धमकी दी है। इसी बीच, US डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के कांसुलर मामलों के विभाग ने एक पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुनियाभर में रहने वाले अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी की है।

"डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट दुनिया भर में और खासकर मिडिल ईस्ट में रहने वाले अमेरिकियों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह देता है। विदेश में रहने वाले अमेरिकियों को अपने नजदीकी US दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा अलर्ट में दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। समय-समय पर एयरस्पेस बंद होने से यात्रा में रुकावटें आ सकती हैं।" आगे कहा गया है कि मिडिल ईस्ट के बाहर भी अमेरिका के राजनयिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान का समर्थन करने वाले ग्रुप विदेशों में अमेरिका के अन्य हितों को, या दुनिया भर में अमेरिका और अमेरिकियों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं।