Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

बांग्लादेश में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 13 लोगों की मौत, कई घायल

बांग्लादेश में सोमवार को दो ट्रेनें आपस में भिड़ गई, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना तब हुई, जब राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर दूर भैरब में एक यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई।

स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव अभियान जारी है। बीडीन्यूज24 ने भैरब रेलवे स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि अब तक 13 शव मिले हैं। कई लोग अभी भी क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे फंसे हुए थे। ढाका रेलवे पुलिस के अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मालगाड़ी पीछे से एगारो सिंधुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दो डिब्बे टकरा गए।