Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

ब्राजील के स्कूल में शूटआउट, 2 छात्रों की मौत

ब्राजील के एक स्कूल में दिन दहाड़े बाइक सवारों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस घटना में कुल 5 लोगों पर गोलियां चली जिसमें से 2 स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, अन्य 3 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है. शुरुआती जांचों में पता लगा है कि ये हमला ड्रग्स से जुड़ा हो सकता है.

यह घटना ब्राजील के उत्तर पूर्वी राज्य सेअरा (Ceará) के सोब्राल शहर में हुई थी. गुरुवार को स्कूल के पार्किंग एरिया में अचानक गोलियां चलने लगी. बाइक सवार लोग स्कूल के बाहर से फायरिंग कर रहे थे. करीब 3-4 मिनट फायरिंग करने के तुरंत बाद बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गए थे. ताबड़तोड़ फायरिंग में स्कूल के 2 किशोरों की मौत हो गई. इनमें से एक की आयु 16 साल बताई जा रही है. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में तुरंत भर्ती करवा दिया गया था. वहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस जांच में उन्हें घटनास्थल से इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और पैकिंग की सामग्रियां मिली है. जो आमतौर पर ड्रग डीलर्स के पास पाई जाती है. इसलिए, आशंका जताई जा रही है कि फायरिंग की वजह ड्रग्स हो सकती है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सबूत नहीं मिले हैं. इस घटना के बाद स्कूल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है.

सेअरा शहर के राज्यपाल एलमैनो डे फ्रीटास ने स्कूल में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा की हम अपने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर किसी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे. पीड़ित परिवारों के साथ उन्होंने संवेदनाएं जाहिर कर कहा कि उन्हें न्याय मिलेगा. राज्यपाल ने जांच एजेंसियों से मामले को गंभीरता से लेने और सख्ती से जांच करने के आदेश दिए हैं.