Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

ट्रंप ने फिर किया दावा: "मैंने व्यापार के जरिए भारत-पाक संघर्ष को सुलझाया"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपना दावा दोहराते हुए कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष को ‘व्यापार’ के माध्यम से ‘सुलझाया’। ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बैठक के दौरान ओवल ऑफिस में कहा, ‘‘अगर आप देखें कि हमने पाकिस्तान और भारत के साथ क्या किया। हमने उस पूरे मामले को सुलझा दिया है, और मुझे लगता है कि मैंने इसे व्यापार के माध्यम से सुलझाया है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ ‘बड़ा सौदा’ कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे यह कहने में नफरत हो रही है कि एक तरफ हमने ये मुद्दा सुलझाया, लेकिन दो दिन बाद कुछ हुआ, और उन्होंने कहा कि ये ट्रंप की गलती है।’’ ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान में कुछ बेहतरीन लोग और कुछ वाकई अच्छे और महान नेता हैं, लेकिन भारत उनका (ट्रंप) दोस्त है। इस पर दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने जवाब दिया, ‘‘मोदी, साझा दोस्त हैं।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद की। .