Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

ट्रंप कोलंबियाई राष्ट्रपति पेट्रो की करेंगे मेजबानी, कुछ ही हफ्ते पहले उन पर लगाया था तस्करी का आरोप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से व्हाइट हाउस में मुलाकात करने वाले हैं। गौरतलब है कि कुछ ही हफ्तों पहले कोलंबिया पर अमेरिका में कोकीन की तस्करी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी गई थी।

हालांकि, अब दोनों देशों के बीच ये वार्ता होने जा रही है। अमेरिका के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग और मादक पदार्थों के खिलाफ उपायों पर जोर दिया जाएगा। ट्रंप ने सोमवार को इस बात की ओर भी इशारा किया था कि कोलंबिया मादक पदार्थों को रोकने के लिए उनके प्रशासन के साथ काम करना चाहता है।

वहीं, इसस पहले पेट्रो वेनेजुएला के मामले पर अमेरिका की आलोचना कर चुके हैं।