Breaking News

योग की ऊर्जा से एक हुआ विश्व-पीएम मोदी     |   मेघालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12वें योग दिवस पर किया योग     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान     |   हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज     |   पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव     |  

डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील-एल्युमीनियम पर टैरिफ 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया, चार जून से होगा लागू

USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वो स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ दर को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये चार जून से प्रभावी होगा।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "चार जून से स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। हमारे स्टील और एल्युमीनियम उद्योग पहले की तरह वापस आ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि ये हमारे इस्पात और एल्युमीनियम श्रमिकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी होगी।