Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

US: वीजा आवेदकों को सोशल मीडिया प्रोफाइल को 'पब्लिक' रखने के निर्देश, ट्रंप प्रशासन ने जारी किए आदेश

US: ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा आवेदकों और उनके एच-4 आश्रितों के लिए जांच प्रक्रिया सख्त की है। आवेदकों को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग को 'पब्लिक' रखने का निर्देश दिया है। प्राइवेसी सेटिंग को 'पब्लिक' रखने का मतलब है कि दूसरे भी उस प्रोफाइल पर जाकर पोस्टों को देख सकते हैं।

विदेश विभाग ने बुधवार को जारी एक नए आदेश में कहा कि 15 दिसंबर से सभी एच-1बी आवेदकों और उनके आश्रितों की ऑनलाइन मौजूदगी की समीक्षा की जाएगी। छात्र और विनिमय आगंतुक पहले से ही इस तरह की जांच के दायरे में थे, जिसे अब एच-1बी और एच-4 वीजा के लिए आवेदन करने वालों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है।

विदेश विभाग ने कहा, "इस जांच को आसान बनाने के लिए, एच-1बी और उनके आश्रितों (एच-4), एफ, एम और जे गैर-आप्रवासी वीजा के सभी आवेदकों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग्स को 'सार्वजनिक' करें।"