Breaking News

पद्म पुरस्कार विजेता डॉ. मणि छेत्री का निधन, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस     |   जालंधर: DPS, मेयर वर्ल्ड समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, गांधी भवन समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   CM पेमा खांडू के परिवार को मिले सार्वजनिक ठेकों की जांच हो- SC का CBI को आदेश     |   शराब घोटाला मामला: कुछ ही देर में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल     |  

डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के दिए संकेत, क्या कहता है अमेरिका का संविधान?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार देश की सत्ता संभाल रहे हैं. लेकिन, इसी बीच अब ट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की अपनी मंशा सामने रख दी है. शुक्रवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक ए-आई तस्वीर शेयर की जिसमें वो एक पोस्टर पकड़े हैं, जिस पर लिखा है- ट्रंप 2028, येस… इसी बीच चलिए जानते हैं कि अमेरिका का संविधान क्या कहता है? क्या ट्रंप तीसरी बार देश की सत्ता की कमान संभाल सकते हैं।

अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के अनुसार कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं बन सकता है. संविधान के मुताबिक, एक व्यक्ति दो ही बार देश की सत्ता की कमान संभाल सकता है. डोनाल्ड ट्रंप पहली बार 2017 में राष्ट्रपति बने थे। ट्रंप वर्तमान में अपने दूसरे कार्यकाल में हैं और कई मौकों पर दो से अधिक कार्यकाल के विचार पर मजाक कर चुके हैं।