Breaking News

ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि की     |   ईरान के खूजस्तान में अमेरिकन-यूएस एक्सिस से जुड़े 42 संदिग्ध गिरफ्तार     |   ‘अस्थायी सीजफायर’ के बदले होर्मुज को फिर नहीं खोला जाएगा: ईरानी अधिकारी     |   वेस्ट एशिया संघर्ष के बीच एयरफोर्स चीफ अमर प्रीत सिंह अमेरिका दौरे पर पहुंचे     |   WB चुनाव: ‘अगर कोई घुसपैठिया है तो यह आपकी जिम्मेदारी’, CM ममता का केंद्र पर वार     |  

H1B Visa कार्यक्रम को पूरी तरह समाप्त करे देगी ये अमेरिकी सांसद, विधेयक करेंगी पेश

अमेरिका की एक सांसद ऐसा विधेयक पेश करने जा रही हैं जिसका उद्देश्य एच-1बी वीजा कार्यक्रम को ‘‘पूरी तरह समाप्त’’ करना और इससे मिलने वाली नागरिकता खत्म करना है, जिससे वीजा समाप्त होने पर लोगों को ‘‘वापस घर लौटने के लिए मजबूर’’ होना पड़ेगा।

जॉर्जिया से कांग्रेस सदस्य मार्जरी टेलर ग्रीन ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मेरे प्रिय अमेरिकी साथियो, मैं एक विधेयक पेश कर रही हूं जिसमें एच-1बी वीजा कार्यक्रम को पूरी तरह समाप्त करने का प्रस्ताव है। ये कार्यक्रम लंबे समय से धोखाधड़ी और दुरुपयोग से भरा रहा है और दशकों से अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियां छीनता रहा है।’’

उन्होंने कहा कि उनके विधेयक में सिर्फ एक छूट होगी और अमेरिकियों को जीवनरक्षक सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों और नर्स जैसे चिकित्सा पेशेवरों के लिए प्रति वर्ष 10,000 वीज़ा की सीमा होगी। ग्रीन ने ये भी कहा कि इस 10,000 की सीमा को भी अगले 10 वर्षों में धीरे-धीरे समाप्त कर दिया जाएगा। अमेरिकी सांसद ने कहा कि उनका विधेयक नागरिकता का रास्ता भी बंद कर देगा, जिससे वीज़ा धारकों को इसकी अवधि समाप्त होने पर स्वदेश लौटना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ये वीजा किसी विशेष समय पर विशेषज्ञता की आवश्यकता को पूरा करने के लिए शुरू किए गए थे। लोगों को यहां आकर हमेशा के लिए रहने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। हम उनकी विशेषज्ञता के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं लेकिन साथ ही हम चाहते हैं कि वे अपने देश लौट जाएं।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एच-1बी वीजा के दुरुपयोग को रोकने के लिए, खासकर प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा इसके इस्तेमाल को लेकर कड़ा अभियान शुरू किया है। भारतीय पेशेवर खासतौर से प्रौद्योगिकी कर्मचारी और चिकित्सक एच-1बी वीजा धारकों का सबसे बड़ा समूह हैं।