Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

पाकिस्तान में पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मियों की मौत

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आतंकवादियों ने हमला किया। यह हमला तालिबान के पूर्व गढ़ में एक क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय पर हमला किया गया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए। आतंकवादियों ने इसी क्षेत्र में 23 सैनिकों की हत्या कर दी थी। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हमला खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में पुलिस लाइन पर हुआ।

अखबार ने टैंक जिला पुलिस अधिकारी इफ्तिखार शाह के हवाले से कहा, 'एक आतंकवादी ने खुद को आत्मघाती बम से उड़ा लिया' और 'बड़ा हमला विफल कर दिया गया'।

उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में मौजूद सभी टुकड़ियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदगी के अलर्ट के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी एक नए आतंकवादी समूह अंसारुल जिहाद ने ली थी।