Breaking News

‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |   PM मोदी ने वृंदावन नाव हादसे पर दुख जताया, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की     |   कप सिरप केस: कोर्ट में शुभम जायसवाल के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्टशीट दाखिल     |   UP: CM योगी ने वृंदावन नाव हादसे का संज्ञान लिया, त्वरित रेस्क्यू के निर्देश दिए     |   वृंदावन नाव हादसा: डीएम ने 6 मौतों की पुष्टि की, 14 से अधिक लोगों को बचाया गया     |  

मॉस्को में आतंकवादी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 60 लोगों की मौत

रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकवादी हमले में कई लोग मारे गए। बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में 60 लोगों की मौत हो गई है वहीं 140 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले के दौरान कॉन्सर्ट हॉल की इमारत में आग लग गई। रूस की टॉप जांच एजेंसी इस आतंकी हमले का जांच कर रही है। 

रूस के मीडिया संस्थानों में आई खबरों के मुताबिक रूसी राजधानी के पश्चिमी क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में ये गोलीबारी हुई है। ये हमला उस वक्त हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में मशहूर रूसी रॉक बैंड 'पिकनिक' के संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी।