Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |   'यूक्रेन ने मरीटाइम ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स पर हमला किया', रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा     |   दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |  

गाजा युद्धविराम के बीच बढ़ा तनाव, इजराइल की चेतावनी- किसी भी उल्लंघन का देंगे कड़ा जवाब

Israel Hamas Ceasefire: गाजा के नाजुक युद्धविराम को इस हफ्ते गंभीर खतरे का सामना करना पड़ा। हमास द्वारा दो इजरायली सैनिकों की कथित हत्या के बाद इजराइल ने जवाबी हवाई हमले शुरू कर दिए। इजराइल ने गाजा में भेजी जा रही मदद भी अस्थायी रूप से रोक दिया है। हालांकि, अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से अगले हफ्ते की शुरुआत में सहायता आपूर्ति फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

इजराइल ने कहा कि उसने युद्धविराम लागू करना फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि उसने चेतावनी दी कि वो आगे किसी भी उल्लंघन का कड़ा जवाब देगा। इस बीच, काहिरा में युद्धविराम के अगले चरण पर बातचीत जारी है। इसमें हमास को निरस्त्र करने की योजना भी शामिल है। हजारों लोग लापता हैं, और दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण और नाजुक युद्धविराम के बीच लोगों को और ज्यादा खून-खराबे की आशंका है।