Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कैबिनेट में किया पहला फेरबदल

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में पहला फेरबदल करते हुए दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। यह बदलाव विपक्ष की इस आलोचना के बीच किया गया जब अगले साल चुनावों को स्थगित करने की योजना बना रहे हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला को उनके मंत्रालय के संचालन से कई हफ्तों तक जनता में असंतोष के बाद पर्यावरण मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला को अब पर्यावरण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। उनके कामकाज के तरीके को लेकर कई हफ्तों से जनता में असंतोष था। रामबुकवेला के खिलाफ अक्षमता, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया था लेकिन वह उसमें बच गए थे।