Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

श्रीलंकाई नौसेना ने 47 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, पांच नावें जब्त

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने एक ही दिन में 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी 5 नावों को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि यह इस साल एक ही दिन में सबसे ज्यादा मछुआरों की गिरफ्तारी है। रमेश्वरम के मछुआरा संगठनों ने इस कार्रवाई की निंदा की है और केंद्र सरकार से मांग की है कि सभी गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को जल्द से जल्द रिहा करवाया जाए और जब्त की गई नावें वापस लाई जाएं।

ऑल मैकेनाइज्ड बोट फिशरमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. जीसस राजा ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों में करेकाल क्षेत्र के 17 मछुआरे शामिल हैं, जो डेफ्ट द्वीप के पास पकड़े गए। उन्होंने कहा कि ये मछुआरे हाई एचपी इंजन वाली नावों से रमेश्वरम क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे।

जीसस राजा ने यह भी बताया कि करैकाल के कुछ मछुआरे अक्सर धनुषकोडी और तलैमन्नार के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास मछली पकड़ते हैं, जिससे श्रीलंकाई मछुआरों के जाल को नुकसान पहुंचता है। इसी कारण कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

रमेश्वरम के मछुआरा संगठनों ने कहा कि वे जल्द ही करेकाल के मछुआरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें अनुरोध करेंगे कि वे रमेश्वरम के मछुआरों के मछली पकड़ने वाले क्षेत्रों में न आएं।