Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

देर रात पुलिस स्टेशन पर अलगाववादी समूह ने की गोलीबारी, 11 पुलिसकर्मियों की मौत

दक्षिण-पूर्वी ईरान के एक पुलिस स्टेशन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी एक सरकारी टीवी ने शुक्रवार को दी है।

सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर अली रेजा मरहेमाती ने कहा कि तेहरान से लगभग 1,400 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रस्क शहर में देर रात 2 बजे हुए हमले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कई अन्य सैनिक मारे गए।

अधिकारी ने कहा कि इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलीबारी करते हुए कई हमलावरों को मार गिराया। स्टेट टीवी ने इस हमले के लिए अलगाववादी समूह जैश-अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया है।