Breaking News

‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |   PM मोदी ने वृंदावन नाव हादसे पर दुख जताया, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की     |   कप सिरप केस: कोर्ट में शुभम जायसवाल के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्टशीट दाखिल     |   UP: CM योगी ने वृंदावन नाव हादसे का संज्ञान लिया, त्वरित रेस्क्यू के निर्देश दिए     |   वृंदावन नाव हादसा: डीएम ने 6 मौतों की पुष्टि की, 14 से अधिक लोगों को बचाया गया     |  

सात्विक-चिराग ने जीता फ्रेंच ओपन डबल्स का खिताब, चीनी ताइपो जोड़ी को हराया

Paris: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को पेरिस में पुरुष डबल्स फाइनल में चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-हुआन पर सीधे गेम में हराकर दूसरी बार फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का खिताब जीता। दुनिया की नंबर वन भारतीय जोड़ी 2022 में खिताब जीतने से पहले 2019 में फ्रेंच ओपन में उप-विजेता रही थी।

रविवार को एशियाई खेलों की चैंपियन जोड़ी ने ली और यांग को 37 मिनट में 21-11 21-17 से हराकर सुपर 750 टूर्नामेंट का खिताब फिर से हासिल कर लिया और 2023 में तीसरी बार टॉप मुकाबले में पहुंचने के बाद सीजन का अपना पहला ताज भी जीता। भारतीय जोड़ी इस साल मलेशिया सुपर 1000, इंडिया सुपर 750 में दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि पिछले साल चाइना मास्टर्स सुपर 750 में भी उप-विजेता रही थी।