Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, आठ पैसे गिरकर 89.30 पर हुआ बंद

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 89.30 (अस्थायी) पर बंद हुआ। आयातकों और बैंकों की डॉलर मांग की वजह से अमेरिकी मुद्रा में मजबूती आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी आने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमतों से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 89.19 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 89.40 के सबसे निचले स्तर पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले बंद स्तर से आठ पैसे की गिरावट के साथ 89.30 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया, अमेरकी मुद्रा के मुकाबले 89.22 पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ था। इस बीच, विश्व की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 99.63 पर रहा।

वैश्विक कच्चातेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.03 प्रतिशत घटकर 63.11 डॉलर प्रति बैरल रह गया। घरेलू शेयर बाजार में, बंबई सूचकांक 110.87 अंक बढ़कर 85,720.38 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.25 अंक की मामूली बढ़त के साथ 26,215.55 पर बंद हुआ।