Breaking News

‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |   PM मोदी ने वृंदावन नाव हादसे पर दुख जताया, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की     |   कप सिरप केस: कोर्ट में शुभम जायसवाल के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्टशीट दाखिल     |   UP: CM योगी ने वृंदावन नाव हादसे का संज्ञान लिया, त्वरित रेस्क्यू के निर्देश दिए     |   वृंदावन नाव हादसा: डीएम ने 6 मौतों की पुष्टि की, 14 से अधिक लोगों को बचाया गया     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत तुम्हारे साथ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूरे भारत की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ 
हैं।

पीएम मोदी ने कहा है कि भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ खड़ा है। मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की। गोलीबारी के बाद हॉल में धमाका भी हुआ, जिससे वहां आग लग गई। हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।