अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को और हथियार भेजेगा। हालांकि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने कीव को हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा, "हम (यूक्रेन को) कुछ और हथियार भेजने जा रहे है। वो खुद की रक्षा करने में सक्षम होना होगा। उन्हें बहुत ज़्यादा नुकसान हो रहा है, बहुत से लोग मारे जा रहे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमलों में कम से कम 11 नागरिक मारे गए और सात बच्चों सहित 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए।