Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

ताइवान के आसपास 36 चीनी विमान, 8 नौसैनिक जहाज और एक पोत की मौजूदगी दर्ज

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) 6 बजे तक अपने आसपास 36 चीनी सैन्य विमानों, 8 नौसैनिक जहाजों और एक आधिकारिक पोत की मौजूदगी दर्ज की। इनमें से 36 में से 24 विमान ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा पार कर उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में प्रवेश कर गए। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ताइवान की सशस्त्र सेनाओं ने उचित प्रतिक्रिया दी है।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी ताइवान ने 28 चीनी सैन्य विमानों की गतिविधि दर्ज की थी, जिनमें से 21 ने मध्य रेखा पार कर विभिन्न क्षेत्रों के ADIZ में प्रवेश किया था। ये विमान अन्य नौसैनिक जहाजों के साथ संयुक्त हवाई-समुद्री अभ्यास कर रहे थे। चीन ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को एक अलग और स्वतंत्र इकाई के रूप में संचालित करता है, जिसके पास अपनी सरकार, सेना और अर्थव्यवस्था है। ताइवान का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संप्रभुता और आत्मनिर्णय के अधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है।