Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

गाजा सिटी पर हमले की तैयारी, 40,000 इजराइली रिजर्व सैनिकों की तैनाती शुरू

Palestine: इजराइल ने गाजा सिटी पर संभावित बड़े सैन्य हमले की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत लगभग 40,000 रिज़र्व सैनिकों ने ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करना शुरू कर दिया है। गाज़ा सिटी फिलिस्तीनी इलाकों का सबसे बड़ा शहरी केंद्र है।

इजराइली सेना प्रमुख एयाल ज़मीर ने सैनिकों से कहा है कि उनका मिशन है कि वे "पहले से जारी हमलों को और तेज करें"। ये कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय इजराइल पर युद्ध रोकने का दबाव बना रहा है। इस युद्ध को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है।

गाज़ा की सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक, मंगलवार को 85 से ज्यादा लोग मारे गए। पूरे गाज़ा में हालात बेहद खराब हैं और भूखमरी की स्थिति बन चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अभी भी करीब 10 लाख नागरिक गाज़ा सिटी और उसके आसपास फंसे हुए हैं।

तेल अवीव में “सोल्जर्स फॉर द हॉस्टेजेस” नाम के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जब तक हमास के कब्जे में बंधक बनाए गए इज़राइली नागरिकों को रिहा कराने का समझौता नहीं होता, तब तक सैनिक सेवा से इनकार करें।