Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान, क्या है इस तनाव की वजह?

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह राजधानी काबुल, कंधार और पक्तिया पर हवाई हमले करने के बाद अफगानिस्तान पर "खुली जंग" का ऐलान कर दिया है। ये हमले गुरुवार देर रात बॉर्डर पार से किए गए अफगानिस्तान के हमलों का जवाब थे। अफगानिस्तान ने दावा है कि उसने एक दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर कब्जा कर लिया है और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है।

धमाकों से काबुल दहला उठा। हालांकि हमले में हुई संभावित मौतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि उनके देश का सब्र अब खत्म हो चुका है और अब वो अफगानिस्तान के साथ खुली जंग लड़ेगा।

यह ताजा तनाव 2,600 किलोमीटर से ज्यादा लंबी पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर महीनों से चल रही झड़पों के बाद बना है। दोनों देशों के बीच सीमा को डूरंड लाइन के नाम से जाना जाता है। हालांकि, अफगानिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं मानता है।

पाकिस्तान हाल के वर्षों में बढ़ती चरमपंथी हिंसा के लिए टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और प्रतिबंधित बलूच अलगाववादी संगठनों को जिम्मेदार ठहराता रहा है। वहीं अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है और दावा किया है कि इसमें एक मदरसे और एक शरणार्थी शिविर में आम लोग मारे गए हैं।

दोनों देशों के बीच कतर की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम अब भी कमजोर दिख रहा है। दोनों तरफ से हताहतों के अलग-अलग आंकड़े दिए जा रहे हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से मतभेदों को कूटनीति के जरिए सुलझाने की अपील की है।