Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

PM मोदी 23 अगस्त को जाएंगे यूक्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। यूक्रेन 1991 में अलग देश बना था। उसके बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने वहां की यात्रा नहीं की है। प्रधानमंत्री यूक्रेन से पहले 21 और 22 अगस्त को पोलैंड में रहेंगे। पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। इससे पहले 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे।

विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के यूक्रेन जाने की जानकारी दी है। MEA में सचिव तन्मय लाल ने कहा- भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संबंध हैं। प्रधानमंत्री वहां रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने पर भी चर्चा करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री रूस गए थे, जहां कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। PM मोदी ने 20 मार्च को पुतिन और जेलेंस्की दोनों से फोन पर बात की थी। उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग पर भारत का रुख दोहराया था।

लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कई मौकों पर बात की है। पिछले एक साल में ऐसी कई मुलाकातों के बाद अब वे यूक्रेन में दोबारा मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक यूक्रेन को दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और पावर जनरेटर्स के 16 पैकेज दिए जा चुके हैं। अब तक करीब 135 टन रिलीफ मटेरियल वहां भेजा गया है। आगे भी मदद जारी रखने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।