Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

आज ब्रिटेन की यात्रा के लिए रवाना होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (23 जुलाई) ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने वाले हैं. इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना है. इस दौरान ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर औपचारिक हस्ताक्षर किया जाएगा. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले ब्रिटेन पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और किंग चार्ल्स तृतीय से होगी. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, निवेश और तकनीक जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. वहीं 25-26 जुलाई को वे मालदीव जाएंगे, जहां उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर लंदन से 50 किलोमीटर दूर आधिकारिक आवास चेकर्स में प्रधानमंत्री मोदी को मेजबानी देंगे. भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स इस दौरान फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करेंगे. इसकी पुष्टि 6 मई को की गई थी. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारत को 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क छूट मिलेगी, जो लगभग 100 प्रतिशत व्यापार मूल्य को कवर करेगा. वहीं ब्रिटेन को व्हिस्की, ऑटोमोबाइल, लैम्ब मीट और मेडिकल उपकरण जैसे उत्पादों पर टैरिफ में कटौती का लाभ मिलेगा.

ब्रिटेन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, यह समझौता कुछ समय बाद दोतरफा व्यापार को मौजूदा 56 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर और अधिक  कर सकता है हालांकि आंकड़ा 34 बिलियन डॉलर तक बढ़ने की बात कही गई है. इसके साथ ही डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन के तहत ब्रिटेन में काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों को 3 साल तक सामाजिक सुरक्षा योगदान से छूट मिलेगी.