Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

PM मोदी अमेरिका रवाना, क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। पीएम के दौरे की शुरुआत क्वाड शिखर सम्मेलन से होगी, जहां 21 सितंबर को राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने गृहनगर डेलावेयर में क्वाड नेताओं की मेजबानी करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी यूएन में समिट ऑफ़ द फ्यूचर को भी संबोधित करेंगे।

आज पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मीटिंग भी होगी। 22 सितंबर को प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और विदेशी साझेदारों, उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात करेंगे।