Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

पीएम मोदी ने जापानी कारोबारी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक जापानी व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि वो भारत के विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदार जापान के साथ आर्थिक सहयोग को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।

जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा कि वो भारत में उनकी विस्तार योजनाओं और 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता से उत्साहित हैं।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज श्री तात्सुओ यासुनागा के नेतृत्व में जापानी व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत में उनकी विस्तार योजनाओं और 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता से उत्साहित हूं।"