Breaking News

TMC को दबाने की कोशिश हो रही है: अभिषेक बनर्जी     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के तहत फ्रांस के लिए रवाना हुए     |   दिल्ली के विद्युत उपभोक्ताओं को झटका, महंगी हो सकती है बिजली     |   TMC विधायक कुणाल घोष को CID ने भेजा नोटिस     |   असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग     |  

PM मोदी ने नेपाल के नए PM बालेन शाह को दी बधाई, कहा- संबंधों को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 'बालेन' को शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

मोदी ने 'एक्स' पर कहा, "नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं हमारे दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।" 35 वर्षीय राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बालेन शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है। वह देश में यह पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।