Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

Nepal: काठमांडू में भूकंप से कई इमारतों में दरार, 6.1 रही तीव्रता

Nepal: नेपाल की राजधानी काठमांडू में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 7.39 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र धाडिंग जिले में था।

भूकंप से कई इमारतों में दरार पड़ गई और लोग डर की वजह से मैदानी इलाके में निकल आए, भूकंप के झटके बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया।

नेपाल में भूकंप आना आम बात है, जो उस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है जहां तिब्बती और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं और हर शताब्दी में एक-दूसरे के करीब दो मीटर आगे बढ़ती हैं। इसके परिणामस्वरूप दबाव बनता है जो भूकंप के रूप में जारी होता है। 2015 में 7.8 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों से लगभग 9,000 लोग मारे गए थे, आपदा के बाद सरकारी आकलन (पीडीएनए) रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल दुनिया का 11वां सबसे ज्यादा भूकंप संभावित देश है।

ज्वालामुखी ग्राम नगर पालिका अध्यक्ष यमनाथ दानई “ज्वालापुर के पास धादिंग भूकंप का केंद्र था। अष्टमी के दिन सुबह 7.39 बजे भूकंप आया और सभी घर क्षतिग्रस्त हो गए। लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”