Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

मुस्लिम देश फेल, इजराइल-गाजा युद्ध को लेकर पीएम मोदी से ही उम्मीद

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम, सैयद अहमद बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाजा युद्ध को समाप्त करने और संघर्ष का स्थायी समाधान खोजने के लिए इजराइली प्रधानमंत्री के साथ राजनयिक रूप से हस्तक्षेप करने की भावुक अपील की है. बुखारी ने कहा कि मुस्लिम जगत इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष को प्रभावी ढंग से समाप्त करा पाने में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं.

सैयद अहमद बुखारी ने संयुक्त राष्ट्र, अरब लीग और खाड़ी सहयोग परिषद के प्रस्तावों के आधार पर फिलिस्तीन मुद्दे को हल करने की तत्काल जरूरतों पर जोर दिया. शाही इमाम ने भी इजराइल फिलिस्तीन के मुद्दे पर टू-स्टेट फॉर्मूले का समर्थन किया और जल्द समाधान करने की वकालत की. शाही इमाम ने युद्ध के कारण हताहतों की संख्या और मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसमें फ़िलिस्तीनियों की मृत्यु का आंकड़ा 21,300 से ज्यादा पहुंच गया है.