Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

नेपाल में फंसे 300 से ज्यादा गुजराती पर्यटक, परिवार ने सुरक्षित निकालने की अपील की

Nepal: नेपाल में जारी तनाव के माहौल में गुजरात के करीब 300 पर्यटक काठमांडू और पोखरा में फंसे हुए हैं। इन पर्यटकों के परिवारों ने बुधवार को सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की।

अहमदाबाद के वस्त्राल क्षेत्र के 37 पर्यटक नेपाल में फंसे हुए हैं। नेपाल में इंटरनेट बंद होने के कारण ये लोग अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। गुजरात के अरावली जिले के एक परिवार ने नेपाल के पोखरा में एक होटल में शरण ली हुई है।

इन लोगों के समूह में अरावली जिला पंचायत की बाल विकास समिति की अध्यक्ष वीनाबेन खरेदी और मोडासा के तिनतोई गांव से उनका परिवार शामिल है। आंध्र प्रदेश सरकार ने भी पुष्टि की है कि 261 तेलुगु नागरिक नेपाल में फंसे हुए हैं। आंध्र प्रदेश भवन के अधिकारियों ने सभी फंसे हुए लोगों से बात की है और उनकी सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया है।