Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

मेगन फॉक्स ने तीन बार करवाई है ब्रेस्ट सर्जरी

अक्सर देखा जाता है कि फिल्मों में खूबसूरत दिखने के लिए सेलेब्स प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। आज के समय में अपने शरीर के किसी भी अंग की प्लास्टिक सर्जरी कराना बहुत आसान हो गया है। आए दिन किसी न किसी एक्ट्रेस की सर्जरी की खबर सामने आती है।

इन दिनों हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन फॉक्स अपनी सर्जरी को लेकर चर्चा में है। मेगन फॉक्स ने खूबसूरत दिखने के लिए अब तक अपने शरीर के कई अंगों की सर्जरी करवाई है। इसपर उन्होंने अब खुलकर बात भी की है।  

मेगन फॉक्स का कहना है कि मैंने कभी भी कोई लिपोसक्शन या बॉडी कॉन्टूरिंग या ऐसा कुछ नहीं करवाया है। मैंने कभी भी अपने चेहरे से फैट को नहीं हटवाया है। मैं कभी भी कोई फैट नहीं हटाऊंगी।