Breaking News

अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: बीएमसी की चेतावनी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा     |   मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्कर अरेस्ट: बैंकॉक से लाया 1.23 करोड़ का गोल्ड बार     |   सम्राट चौधरी का कड़ा अल्टीमेटम: मंत्री हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई     |  

पेरिस ओलंपिक में भारत के आज के मैच की लिस्ट

पेरिस ओलिंपिक में गुरुवार को राइफल शूटर स्वप्निल कुसले भारत की मेडल होप होंगे। वे 50मी. राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी का फाइनल खेलेंगे। शिफ्ट कौर समारा और अंजुम मौदगिल इसी इवेंट की विमेंस कैटेगरी के क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगे। साथ ही बॉक्सर निखत जरीन 50 kg वेट कैटगरी का प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी।

पेरिस में चल रहे गेम्स के छठे दिन कुल 18 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। इनमें से 3 मेडल इवेंट में भारतीय खिलाड़ी दावेदार होंगे। भारत अब तक 2 ब्रॉन्ज ही जीत सका है। दोनों मेडल शूटिंग से आए हैं।

शूटर स्वप्निल कुसले मेंस 50मी. राइफल थ्री पोजिशन मेंस इवेंट का फाइनल खेलेंगे। आकाशदीप, विकास और परमजीत सिंह मेंस 20 KM रेस वॉक का फाइनल खेलेंगे। प्रियंका गोस्वामी विमेंस 20 KM रेस वॉक का फाइनल खेलेंगे।

पेरिस ओलिंपिक में आज 18 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। इनमें भारत 3 में दावेदारी पेश करेगा। आज स्विंमिंग और रोइंग में सबसे ज्यादा 4-4 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे।

भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम से होगा। टीम इंडिया पिछले मैच में आयरलैंड को 2-0 से हराकर आ रही है। जबकि बेल्जियम ने टोक्यो की सिल्वर मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को 6-2 के बड़े अंतर से हराया है।

बैडमिंटन के मेंस डबल्स में विश्व नंबर-3 सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी का सामनाा मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से होगा। भारतीय जोड़ी ने पिछले साल एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था। चिया-सोह की जोड़ी टोक्यो 2020 का ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। बुधवार को बैडमिंटन की मेंस डबल्स कैटेगरी के ड्रॉ जारी हुए हैं।