प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर हैं आज वे राजधानी टोक्यो पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत हुआ. भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात के बाद वे इंडिया जापान इकोनॉमिक फोरम के कार्यक्रम में पहुंचे. जहां उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजेरू इशिबा भी मौजूद रहे. जापानी कारोबारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान अहम साझेदार रहा है. उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग के लिए जापानी कंपनियों को भारत में आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत टैलेंट का पावर हाउस है और जापान टेक्नोलॉजी का. ऐसे में दोनों मिलकर नई ऊंचाइयों पर जा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक जापान दौरे के पहले दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं. इस दौरान उन्हें सम्मानित करने के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसमें पीएम जापानी प्रधानमंत्री के साथ सम्मिलित हुए. जापान की सेना की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
जापान: टोक्यो में PM नरेंद्र मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
You may also like
मेलोनी पर ट्रंप के फोटो वाले बयान पर भड़का इटली, विदेश मंत्री ने अमेरिका का दौरा किया रद्द.
ट्रंप ने किया नए एयर फोर्स वन का अनावरण, बदल गया रंग और डिजाइन; कतर से मिला विमान.
मेलोनी ने फोटो वाले बयान पर ट्रंप को दिया करारा जवाब, कहा- इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते.
हिज़्बुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी, 4 इज़रायली सैनिकों की मौत के बाद नेतन्याहू ने दी चेतावनी.