Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर से हुईं अलग

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि वह लगभग एक दशक तक साथ रहने के बाद अपने पार्टनर से अलग होने जा रही हैं। मेलोनी की पार्टनर के साथ एक बेटी भी है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मेलोनी ने कहा कि एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके रास्ते कुछ समय पहले ही अलग हो गए थे। यह घोषणा तब की गई जब टेलीविजन हस्ती जियाम्ब्रुनो को सहकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए ऑडियो में पकड़ा गया।

इटली की पीएम मेलोनी के पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो पेशे से एक पत्रकार हैं। वे टीवी के जाने-माने चेहरे हैं। एंड्रिया ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान रेप पीड़िता पर गलत कमेंट कर दिया था। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी।