Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

ईरान के सैन्य मुख्यालय पर इजरायल का ताबड़तोड़ हमला

मिडिल ईस्ट (Middle East) में इस समय अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) ने ईरान (Iran) के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है, जिससे तबाही मची हुई है। अमेरिकी और इज़रायली हमलों की वजह से ईरान में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। 6 दिन से चल रहे इस युद्ध के चलते ईरान में करीब 1,145 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत कई ईरानी मंत्री, सैन्य कमांडर, सरकारी अधिकारी और सामान्य जनता शामिल है। ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है, जिससे इज़रायल में भी करीब एक दर्जन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और साथ ही 6 अमेरिकी सैनिक भी ईरानी हमलों में मारे गए हैं। इज़रायल के अलावा ईरान मिडिल ईस्ट में अन्य देशों जैसे बहरीन, कुवैत, कतर, यूएई, ओमान, जॉर्डन, सऊदी अरब और इराक में भी मिसाइलों से हमले कर रहा है। हालांकि इज़रायल के ताबड़तोड़ हमलों की वजह से ईरान में हाहाकार मचा हुआ है।

इज़रायल ने हाल ही में ईरान की राजधानी तेहरान में मिलिट्री कंपाउंड पर हवाई हमला करते हुए हड़कंप मचा दिया। इस हमले में इज़रायली एयरफोर्स ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुख्यालय को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ हमले किए। पूर्वी तेहरान स्थित इस कंपाउंड में IRGC मुख्यालय के साथ ही ईरान के इंटेलिजेंस डायरेक्टरेट, कुद्स फोर्स, बसीज और साइबर वॉरफेयर मुख्यालय जैसे कई सुरक्षा संगठनों के कमांड सेंटर भी स्थित थे, जिन पर इज़रायली एयरफोर्स ने हमले किए। कुछ देर पहले ही इज़रायली सेना ने ईरान के बुकान शहर में भारी बमबारी की है। इज़रायल के इस हमले में सरकारी इमारतों समेत कई घरों और कारोबारिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है।