Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

ईरान ने इजरायल पर पहली बार दागी मिसाइलें, तेहरान में लोगों ने मनाया जश्न

ईरान ने इजराइल पर अपना आक्रमण शुरू कर दिया है। ईरान ने इजरायल पर रविवार सुबह पहली बार बैलेस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइल दागीं।  जिसके बाद  ईरान की राजधानी तेहरान में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। ईरान के इस हमले ने पश्चिम एशिया को क्षेत्रीय युद्ध के करीब धकेल दिया है।

इजराइल इस हफ्ते की शुरुआत से ही ईरान को लगातार धमकी दे रहा था जिसके बाद ईरान ने अपना हमला किया। इससे पहले इजराइल पर आरोप लगा था कि उसने सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास को तबाह कर दिया था। इस हमले में दो ईरानी जनरलों सहित 12 लोग मारे गए थे।

इजराइली रक्षा बलों ने रविवार सुबह अपने बयान में कहा कि ईरान ने कई  मिसाइलों को लॉन्च किया, जिन्हें इजराइल की सीमाओं के बाहर रोक दिया गया था। गाजा पट्टी में हमास आतंकवादियों के खिलाफ इजराइल के छह महीने के युद्ध के दौरान इजराइल और ईरान के बीच टकराव बढ़ गया था।