Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

इरान की धमकी ने दुनिया के लिए बजाई खतरे की घंटी!

इरान की धमकी ने पूरे विश्व के लिए महायुद्ध की घंटी बजा दी है. इरान किसी भी वक्त इजरायल पर हमला कर सकता है. ये वही धमकी है जिसके पुरी दुनिया की धड़कनें तेज कर दी हैं. हालात कितने नाजुक हैं. इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अमरिकी सेंटरल कंमाड फोर्स के चीफ जनरल माईकल कोरेला को तेलअवीव का दौरा करना पड़ा. वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के विदेश मंत्री ने जी-7 के देशों के विदेश मंत्रियों से बात की. बड़ी बात ये है कि वाईट हाउस की ओर से कहा गया है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर रहा है. खतरे को देखते हुए अगले कुछ घंटों के अंदर डेंजर जोन में अपने लड़ाकू जेट और युद्धपोत को तैनात करेगा ताकि इरान की तरफ से हमला हुआ तो जवाबी कार्रवाई की जा सके.  

रिपोर्ट के मुताबिक इरान ने हिनिया का मौत का बदला लेने के लिए पूरा प्लॉन तैयार कर लिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल पर पड़ोसी मुल्कों से हमला किया जाएगा. हमलें के लिए इरान की तरफ से 170 ड्रोन, 30 क्रूज मिसाईल और 120 बैलिस्टिक मिसाईल भेजी जा चुकी हैं. मतलब इधर इरान को ओर्डर आएगा और उधर इजरायल पर हवाई हमले शुरू हो जाएगें. वहीं अगर इरान की तैयारी पूरी है तो इजरायल ने भी काउंटर अटैक की रणनीति बना ली है. इजरायल के मशहुर अखबार 'टाईम्स ऑफ इजरायल' में छपी रिपोर्ट के अनुसार नेतनयाहू हमले को रोकने के लिए ईरान पर पहले ही हमला कर सकते हैं. मतलब अगले कुछ घंटे पुरी दुनिया पर भारी हैं.

अगर इजरायल और ईरान के बीच जंग छीड़ गई तो इसका असर पूरी दुनिया पर पढ़ेगा. क्योंकि इस वक्त पुरी दुनिया दो खेमों में बटीं हुई नजर आ रही है. एक तरफ इजरायल के साथ अमेरिका और पश्चिमी देश है तो वहीं ईरान के साथ रूस खड़ा हुआ है. जहां रूस की तरफ से ईरान को हथियारों की खेप भी भेजी गई है.