Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

FIFA WC 2026: ईरान की भागीदारी की पुष्टि, अमेरिका में ही खेलेगा अपने मैच

FIFA WC 2026: विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया है कि ईरान फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगी और अपने मैच अमेरिका में ही खेलेगी। फीफा कांग्रेस को संबोधित करते हुए, जियानी इन्फेंटिनो ने लोगों को एक साथ लाने में फुटबॉल की भूमिका पर जोर दिया और कहा कि वैश्विक खेल को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए।

उन्होंने कहा, "फुटबॉल और फीफा दुनिया को एकजुट करता है।" फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी।