Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका में की प्रैक्टिस शुरू

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूयॉर्क के मैदान पर अपनी तैयारियों की शुरुआत की। 

कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज, मिडिल ऑर्डर के मुख्य खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव और रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और खलील अहमद समेत भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच टीम के साथ देखा गया।

आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अमेरिका जाने में देरी की थी। अब वो पिछले प्रदर्शन को भूलकर टी20 वर्ल्ड कप में फॉर्म में आने की कोशिश कर रहे हैं।

स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने भारतीय टीम के लाइट रनिंग सेशन को लीड किया। भारतीय टीम एक जून को बांग्लादेश से वार्मअप मैच खेलेगी। उसका पहला मैच पांच जून को आयरलैंड से होगा। कप्तान रोहित की टीम को ग्रुप 'ए' में पाकिस्तान, को-होस्ट अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा के साथ रखा गया है।