Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

कतर जेल में पूर्व नौसैनिकों से मिले भारतीय राजनयिक

कतर में मौत की सजा का सामना कर रहे आठ भारतीय पूर्व नौसैनिकों से भारतीय राजनयिकों ने मुलाकात की है. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अदालत में उनकी मौत सजा पर दायर अपील पर सुनवाई चल रही है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि पूर्व नौसैनिकों से राजनयिकों ने जेल में मुलाकात की. विदेश मंत्रालय ने बताया कि कतर कोर्ट में दायर अपील पर अब तक दो बार सुनवाई हो चुकी है.

कतर कोर्ट ने जासूसी के आरोपों में भारतीय नौसैनिकों को दोषी पाया था और अक्टूबर महीने में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी. इस मामले पर भारत ने तभी कहा था कि यह गंभीर चिंता का विषय है और इस मामले में सभी लीगल ऑप्शन तलाशे जाएंगे. इसके कुछ दिनों बाद कोर्ट में नौसैनिकों ने अपनी मौत की सजा के खिलाफ अपील दायर की, जिसे कतर कोर्ट ने स्वीकार किया.