Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

लंदन में भारतीय छात्रों का पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन, पाकिस्तानी दूतावास के बाहर जताया विरोध

लंदन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय छात्रों को पाकिस्तान के खिलाफ शांति प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। यह प्रदर्शन लंदन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर हुआ, जिसमें छात्रों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

वीडियो में एक चिंताजनक दृश्य सामने आया है, जिसमें एक कथित पाकिस्तानी राजनयिक को कर्नल अभिनंदन की तस्वीर लेकर गला काटने का इशारा करते हुए दिखाया गया है। इस दृश्य से भारतीय छात्रों में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने इस व्यवहार की तीव्र निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया जाना चाहिए और वैश्विक समुदाय को इस पर एकजुट होकर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने इस घटना को न सिर्फ भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बताया, बल्कि इसे मानवता के खिलाफ भी करार दिया।

छात्रों का यह प्रदर्शन देश के प्रति उनकी एकजुटता और समर्पण को दर्शाता है। मेरठ में यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।